सीजफायर समझौते के बाद इस वजह से भारतीय और पाकिस्तानी सेना के बीच फिर हुई बातचीत
नई दिल्ली
भारतीय और पाकिस्तानी सेना के बीच आज ब्रिगेड कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग हुई है। भारतीय सेना के मुताबिक यह मीटिंग सीजफायर समझौते को लागू करने के तरीके को लेकर पुंछ-रावलकोट क्रॉसिंग प्वाइंट पर हुई है। दोनों देशों की सेना के बीच यह बैठक डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स अंडरस्टैंडिंग 2021 के बाद हुई है। इसके बारे में भारतीय सेना ने बताया है कि 'डीजीएमओ समझौता 2021 के बाद भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच पुंछ-रावलकोट क्रॉसिंग प्वाइंटर पर आज उस करार के मुताबिक उसे लागू करने के तरीके को लेकर ब्रिगेड कमांडर लेवल की एक फ्लैग मीटिंग हुई है।'
गौरतलब है कि फरवरी में भारत और पाकिस्तान की सेना ने ऐलान किया था कि वो लाइन ऑफ कंट्रोल पर 24 और 25 फरवरी की आधी रात से क्रॉस-बॉर्डर फायरिंग रोक देंगे, ताकि विवादित सीमा पर शांतिपूर्ण माहौल कायम किया जा सके। इसकी घोषणा रक्षा मंत्रालय ने दोनों सेनाओं के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स (डीजीएमओ) की ओर से हॉटलाइन के जरिए टेलिफोन पर हुई बातचीत के बाद की थी।

पाठको की राय